उत्तराखंडदेहरादूनराजनीती

वोटर लिस्ट अपडेट, 75% मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

देहरादून: उत्तराखंड में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी कर ली गई है।

 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर मैपिंग की जा रही है, जिससे मतदाता डेटा को अधिक सटीक बनाया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 1 से 15 फरवरी 2026 तक दूसरा चरण चलाया जाएगा, जिसमें युवा और महिला मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष फोकस किया जाएगा।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से सहयोग और राजनीतिक दलों से शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button