उत्तराखंड

बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 घायल; शादी की खुशियां बदलीं मातम में

पिथौरागढ़/बैतडी। पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बैतडी से बजांग जा रही बारात की एक बस पुरचूंणी नगरपालिका-7 के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 दुल्हन लेकर जा रही थी बस

हादसे का शिकार हुई बस (संख्या सु.प.प्र. 02001 ख 1119) पुरचूंणी के भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में बाराती सवार थे।

 रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चला

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि

  • 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
  • 5 घायलों ने डडेलधुरा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
  • 2 की मौत कोटिला अस्पताल में हुई

 घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए 25 लोगों को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 5 गंभीर घायलों को धनगढी रेफर किया गया है। अस्पतालों में इलाज जारी है।

 चालक हिरासत में, ओवरलोडिंग बनी वजह

पुलिस ने बस चालक वीरेंद्र बुढा को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और चढ़ाई के दौरान वाहन के अनियंत्रित होने से यह भीषण हादसा हुआ।

 सीमा क्षेत्र में शोक की लहर

हादसे के बाद नेपाल के बैतडी और बजांग जिलों के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button