उत्तराखंडसामाजिक

उद्योग और समाज के समन्वय से बदल रही पहाड़ की तस्वीर, A4R Infra के MD आलोक अग्रवाल ने किया सराहनीय योगदान

देहरादून: A4R Infra Private Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक कुमार अग्रवाल उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। वे पिछले कई वर्षों से समाजसेवी संस्था Stop Tears के माध्यम से स्थानीय युवाओं और जरूरतमंदों के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों के अनुभव रखने वाले अग्रवाल ने न केवल व्यावसायिक जिम्मेदारियों में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्वों को भी समान गंभीरता से निभाया। बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) और एम.टेक (हाईवे एवं ट्रैफिक इंजीनियरिंग) की पृष्ठभूमि वाले अग्रवाल का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल अवसर, संसाधन और मार्गदर्शन की जरूरत है।

पहाड़ी क्षेत्रों में किए गए सामाजिक योगदान

अग्रवाल ने जरूरतमंद बच्चों की स्कूल फीस का प्रावधान, स्वरोजगार के लिए संसाधन उपलब्ध कराना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग जैसे कई सामाजिक योगदान दिए हैं।

संस्था Stop Tears के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा ने कहा कि हर जरूरत के समय अग्रवाल ने तुरंत और संवेदनशील सहयोग प्रदान किया। उनका सतत समर्थन इस बात का प्रमाण है कि उद्योग और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्थायी परिवर्तन संभव है।

अग्रवाल के प्रयासों से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है और यह क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान साबित हो रहा है। Stop Tears ने उनके विश्वास और प्रेरक दृष्टिकोण के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी शिक्षा एवं रोजगार सृजन के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button