उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून में फल को लेकर विवाद ने लिया सांप्रदायिक रूप, गांधीग्राम में बवाल के बाद पीएसी तैनात

देहरादून: होली की शाम देहरादून के गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। आरोप है कि फल में कमी निकालकर वापस करने आए कुछ युवकों ने महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियातन पीएसी तैनात कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र के गांधीग्राम मोहल्ले में यह घटना हुई। पीड़िता रेशमा बाला सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठी थीं, तभी एक 16-17 वर्षीय किशोर उनकी दुकान से फल खरीदकर ले गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और फलों में कमी निकालते हुए गाली-गलौज करने लगा।

थप्पड़ बरसाए, सड़क पर धक्का दिया

पीड़िता का आरोप है कि किशोर ने फल उनके ऊपर फेंक दिए और अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला को थप्पड़ मारे गए और सड़क की ओर धक्का देकर गिरा दिया गया।

दोनों पक्षों की भीड़ जुटी, बढ़ा तनाव

घटना की खबर फैलते ही दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। दोनों समुदायों के आमने-सामने आने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और पथराव व बवाल की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि घटना के बाद एहतियातन क्षेत्र में पीएसी तैनात की गई है। महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पिंटू (चप्पल वाला) और सलीम (होटल वाला) समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button