उत्तराखंडपर्यटनसंस्कृति

ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू, 17 अप्रैल से ऑफलाइन सुविधा भी मिलेगी

चारधाम यात्रा 2026: उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालु सुबह 7 बजे से आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, यात्रा शुरू होने से पहले 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु छह मार्च से पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। भारतीय श्रद्धालु अपने आधार कार्ड के जरिए पंजीकरण कर सकेंगे, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा दी गई है।

पर्यटन विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू किए जाएंगे। इसके लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे, जहां श्रद्धालु यात्रा से पहले अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टोल फ्री नंबर 0135-1364 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर चौबीसों घंटे सहायता उपलब्ध रहेगी, ताकि यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या का समाधान तुरंत किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button