उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड में बढ़ेगी गर्मी, तापमान में 6–7 डिग्री तक उछाल के आसार,पहाड़ी में बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड मौसम : उत्तराखंड में इस सप्ताह गर्मी के तेवर और तेज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में छह मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जिसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि सात मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के बदलने और हल्की बारिश या बादल छाने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शुष्क मौसम के कारण प्रदेश के सामान्य तापमान में छह से सात डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। दिनभर चटक धूप खिलने से मैदानों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है।

देहरादून में बीते रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च की शुरुआत में इतना अधिक तापमान पहले कभी दर्ज नहीं किया गया। केवल 26 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो अब तक का सर्वाधिक तापमान माना जाता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में इस असामान्य बढ़ोतरी के पीछे जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न को मुख्य कारण माना जा रहा है। इसके अलावा जनवरी और फरवरी में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण भी गर्मी जल्दी बढ़ने लगी है।

विशेषज्ञों के अनुसार मार्च की शुरुआत जिस तरह गर्म हुई है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि इस वर्ष मार्च में तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button