उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई PCS अधिकारियों के दायित्व बदले

हरिद्वार: उत्तराखंड शासन के निर्देश पर हरिद्वार जिले में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए कई पीसीएस अधिकारियों की तैनाती और दायित्वों में बदलाव किया है। यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत, प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात अनिल कुमार शुक्ला (PCS) को अपर उप जिलाधिकारी, रुड़की के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर/उप मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर कार्यरत आकाश जोशी (PCS) को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, हरिद्वार के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन एवं प्रभारी अधिकारी भूलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार/अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार दयानंद सरस्वती को उनके वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त कर दिया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण और दायित्व परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और जनहित में कार्यों को तेज़ी से संपादित करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

इस प्रशासनिक बदलाव से जिले की कार्यप्रणाली में तेजी आने और व्यवस्थाओं के और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button