
देहरादून: राजधानी देहरादून में प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर थाने में दर्ज मुकदमे के तहत पुलिस ने विधायक समर्थक अरविंद पुंडीर कल्ली समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
पूछताछ जारी
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी लोगों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
कर्मचारी संगठनों का दबाव
घटना के बाद कर्मचारी संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस बीच पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर थाने में दर्ज है मुकदमा
मारपीट की घटना को लेकर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।



