उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड में मकान गणना 25 अप्रैल से, गृह मंत्रालय ने जारी किए 33 गोपनीय सवाल

देहरादून : उत्तराखंड में मकान गणना 25 अप्रैल से 24 मई के बीच प्रस्तावित है। गृह मंत्रालय ने मकानों की गणना के संबंध में 33 सवालों की अधिसूचना जारी की है, जिसमें घर के फर्श, दीवारें, छत की सामग्री, मकान मालिक, बिजली, पानी और शौचालय जैसी जानकारी पूछी जाएगी।

जनगणना निदेशालय ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मकान गणना में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जल्द ही मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान गणना के दौरान पूछे जाने वाले सवाल पूरी तरह से गोपनीय रहेंगे और इन्हें किसी भी मंच, फोरम या कोर्ट में साझा नहीं किया जाएगा।

प्रशिक्षण और तैयारी:

जिलावार प्रशिक्षण 19 से 28 फरवरी के बीच होगा।प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक और सेंसस क्लर्क को शामिल किया जाएगा और प्रशिक्षण सत्र में नए प्रावधान, प्रक्रियाएं और तकनीकी पहलुओं जैसे सीएमएमएस पोर्टल की जानकारी भी दी जाएगी।

गोपनीयता पर जोर:

ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि मकान गणना के दौरान एकत्र की गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। किसी व्यक्ति विशेष की जानकारी उजागर नहीं होगी। यह आंकड़े केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाएंगे, जिससे राज्य और स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के लिए सटीक डेटा उपलब्ध हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button