
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा महाशिवरात्रि के दिन की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी यह निर्णय उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों द्वारा लिया जाएगा।
इधर, आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा प्रबंधन को लेकर घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी संचालकों से लेकर होटल व्यवसायियों और व्यापारिक संगठनों तक सभी से संवाद किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।



