उत्तराखंडदेहरादूनराजनीती

विधानसभा सत्र को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, प्रश्नकाल से बच रही है सरकार: गणेश गोदियाल

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा सत्र को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सदन में विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले जन मुद्दों पर जवाब देने से सरकार बच रही है।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत के दौरान गोदियाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एक बार भी प्रश्नकाल के लिए सोमवार का दिन निर्धारित नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को सदन में जवाब देने का दिन मुख्यमंत्री के लिए तय होता है, इसलिए सरकार प्रश्नकाल से बचती रही है।

बजट सत्र की अवधि पर भी सवाल

उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा का बजट सत्र 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण में प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए केवल पांच दिन निर्धारित किए गए हैं। कांग्रेस विधायकों की मांग है कि सत्र कम से कम एक माह तक चलना चाहिए, ताकि 70 विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में रख सकें।

प्रश्नकाल लोकतंत्र का सशक्त माध्यम

गणेश गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रश्नकाल केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सदन में पूछे गए सवालों के जरिए ही सरकार की नीतियों, निर्णयों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार संवाद से दूर भागेगी तो जनता के मन में अविश्वास की भावना बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी सदन के भीतर और बाहर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button