
देहरादून। राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी को न्यायलय में पेश किया। न्यायलय के आरोपी को वकीलों ने कोर्ट परिसर में ही पीट दिया।
कोर्ट में पेशी के दौरान फूटा वकीलों का गुस्सा
गुंजन हत्याकांड के आरोपी आकाश कुमार को जब न्यायालय में पेश किया गया तो अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज वकीलों ने आरोपी को कोर्ट परिसर में घेरकर पीट दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने किसी तरह हस्तक्षेप कर आरोपी को सुरक्षित कोर्ट कक्ष के भीतर पहुंचाया।
इस घटना ने पूरे शहर में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। समाज के हर वर्ग में इस जघन्य हत्याकांड को लेकर गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने शिकायत पर सख्त कदम उठाए होते, तो शायद एक निर्दोष जान बचाई जा सकती थी।
कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की जा रही है।



