
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आज बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल और पदोन्नति की घोषणा की गई। विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को पदोन्नत कर शिक्षा निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पद्मेंद्र सकलानी और प्रमेन्द्र कुमार को पदोन्नत कर अपर शिक्षा निदेशक बनाया गया है।
शिक्षा विभाग में हुए इस प्रमोशन को प्रशासनिक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



