उत्तराखंडदेहरादूनराजनीती

जन मुद्दों पर कांग्रेस का लोकभवन घेराव, सरकार पर आवाज दबाने का आरोप

देहरादून। जन मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने राजधानी में लोकभवन घेराव कूच किया। प्रस्तावित रैली में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। घेराव से पहले परेड ग्राउंड में आयोजित सभा में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यपाल आवास कूच के लिए लगाए गए प्रचार-प्रसार सामग्री को सुबह हटा दिया गया। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए पार्टी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

इन मुद्दों को लेकर घेराव

पार्टी नेताओं ने महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, जंगली जानवरों के हमले, पलायन, आपदा प्रभावितों को राहत और मुआवजा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दों को उठाया।

सभा के बाद कार्यकर्ता लोकभवन की ओर कूच के लिए निकले। रैली में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पुलिस ने लागू किया रूट डायवर्जन

कांग्रेस की रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।

युवा कांग्रेस का बयान

प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सुरभि द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ युवा कांग्रेस ढाल बनकर खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भय का माहौल बनाया जा रहा है और कुछ संगठन धर्म के नाम पर हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ये संगठन स्वयं को धर्मरक्षक बताते हैं, तो संवेदनशील मामलों में न्याय के लिए आवाज क्यों नहीं उठाई जाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button