उत्तराखंडमौसम

पर्वतीय जिलों में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार; बदरीनाथ हाईवे हुआ बाधित

उत्तराखंड मौसम : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के अधिक आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट

रविवार को मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक बढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही रुख देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है, जबकि 25 से 28 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

चमोली में बर्फबारी और बारिश

चमोली जनपद में रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई। गोपेश्वर नगर क्षेत्र में कुछ समय के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, काली माटी, नंदा घुंघटी, नीती और माणा घाटी में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं ज्योतिर्मठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदानगर और नंदप्रयाग क्षेत्रों में बारिश हुई। खराब मौसम के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे।

आंधी-तूफान से बदरीनाथ हाईवे बाधित

रविवार शाम करीब चार बजे बिरही के पास बदरीनाथ हाईवे पर आंधी-तूफान के कारण चीड़ के दो पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरे, उस वक्त वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां सड़क पर आ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button