उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विशेषकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक बताई गई है। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इसके बाद 20 से 22 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम में इस बदलाव को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button