उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बड़ा हादसा, ट्रक कार पर पलटा; लगी भीषण आग

देहरादून। राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक अचानक कार के ऊपर पलट गया, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

गनीमत रही कि आग भड़कने से पहले ही कार और ट्रक में सवार लोग मौके से सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का काम जारी है।

हादसे का कारण

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की कमानी टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button