उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून में सोशल मीडिया विवाद के बाद फिर से चापड़ उठाने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी के रायपुर क्षेत्र में मंगलवार को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक युवती के साथ कथित अभद्र टिप्पणी के बाद आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक व्यक्ति द्वारा चापड़ नुमा हथियार उठाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, एक युवती द्वारा रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश काऊ पर कटाक्ष करते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने युवती के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं।

बताया जा रहा है कि युवती आपत्ति जताने संबंधित व्यक्ति की दुकान पर पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी और हाथापाई की स्थिति बन गई। इसी दौरान दुकानदार द्वारा चापड़ नुमा हथियार उठाने की सूचना है।

आरोपित की पहचान शिव सिंह रावत पुत्र कमल सिंह निवासी राजीवनगर के रूप में हुई है।

मौके पर जुटी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताया। वहीं दुकानदार का कहना है कि पहले उसका गिरेबान पकड़ा गया, जिसके बाद विवाद बढ़ा।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा फिर चर्चा में

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों और ऑनलाइन उत्पीड़न का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती आक्रामकता और असहिष्णुता समाज के लिए चिंता का विषय है।

पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। किसी भी प्रकार की आपत्ति या शिकायत होने पर कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button