Blogउत्तराखंडराजनीती

मार्च में हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, चुनावी रणनीति और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरान वह जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह सरकार और संगठन का बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है।

चुनावी नब्ज टटोलेंगे शाह

भाजपा प्रदेश संगठन ने शाह के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश टोली की अहम बैठक भी आयोजित होगी। इस बैठक में कोर कमेटी के सभी सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के तीनों महामंत्री, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन और सरकार की मजबूती और कमजोरियों की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि हरिद्वार से चुनावी बिगुल फूंका जा सकता है।

सरकार बदलाव की अटकलों पर विराम?

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में सरकार बदलाव की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगाने का संदेश दे सकता है। अमित शाह उत्तराखंड में राजनीतिक स्थायित्व पर भी जोर देंगे।

लगातार दो कार्यकाल के बाद संभावित एंटी-इनकंबेंसी को प्रो-इनकंबेंसी में बदलने की रणनीति पर भी मंथन होगा।

23 मार्च को पीएम मोदी का संभावित दौरा

सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उत्तराखंड दौरे का प्रस्ताव है। इसके लिए भी संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और भविष्य की रणनीति को और मजबूत बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button