उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

सोमवार को बादलों और धूप की आंख-मिचौली

सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई।

देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगभग इसी तरह का मौसम बना रहा।

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहेगा। वहीं 25 और 26 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button