उत्तराखंडदेहरादूनराजनीती

सीएम धामी ने अपने खेत में उगाए धान के चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को किए भेंट, सियासत में दिखी आत्मीयता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने खेत में उगाए गए धान से बने चावल उन्हें भेंट किए। यह वही खेत है, जहां कुछ माह पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं हल चलाकर धान की फसल तैयार की थी।

 

गौरतलब है कि जब मुख्यमंत्री ने अपने खेतों में हल चलाया था, तब पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस पर सियासी तंज कसा था। हालांकि, शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्वयं अपने खेत के चावल लेकर हरीश रावत के घर पहुंचे और उन्हें भेंट कर राजनीति से इतर आत्मीयता और सौहार्द का संदेश दिया।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति और परंपराओं को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।

 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरीश रावत का कुशलक्षेम भी जाना और उनके स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button