breakingउत्तराखंडक्राइमदेहरादून

राजधानी में फिर चली गोली, सिल्वर सिटी में जिम जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए एक और दिनदहाड़े हत्या की घटना सामने आई है। सिल्वर सिटी, राजपुर रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे जिम जा रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान विक्रम शर्मा (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

लगातार दूसरी फायरिंग की घटना

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी राजधानी में दिनदहाड़े एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ताजा घटना ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button