उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड में फरवरी से बढ़ेगी गर्मी, मौसम रहेगा शुष्क,पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ कम

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी का असर दिखने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 12 फरवरी से प्रदेशभर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी, जबकि पर्वतीय इलाकों में चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी।

बुधवार का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है, जिससे ठंड का अहसास रहेगा।दिन के समय धूप खिलने के आसार हैं, जिससे तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 से 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक के सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिलेगी।

पर्वतीय इलाकों में 16 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना

हालांकि 16 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दून का हाल

मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह तापमान बढ़ा हुआ दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों से मौसम अपडेट पर नजर रखने और विशेषकर पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button