उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सीएम धामी ने किया स्वागत

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद रक्षा मंत्री, यूपी मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के चार धाम वास्तव में भारत की आध्यात्मिक चेतना के आधार स्तंभ हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पहले रामभक्तों और देश की विरासत का अपमान होता था, लेकिन आज राष्ट्र की विरासत और रामभक्तों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि राम मंदिर बनेगा, लेकिन आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, जो भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

अपने गांव पंचूर जाएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर भी जाएंगे। वह जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी भाग लेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल से की थी। उनका जन्म पंचूर गांव में हुआ था। उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर हाई स्कूल बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल, कक्षा 11 और 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश तथा स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की थी।

प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं, साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button