
सेवा सप्ताह के अंतर्गत 10 से 12 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सी एच सी डोईवाला में शुभारम्
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डोईवाला, जनपद देहरादून सेवा सप्ताह के अंतर्गत 10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डोईवाला में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ आज माननीय विधायक डोईवाला श्री बृजभूषण गैरोला जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह नेगी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आमजन से शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जनपद देहरादून द्वारा भी किया गया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
शिविर के प्रथम दिवस (10 जुलाई 2026) की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार रहीं—
* सामान्य ओपीडी में 545 मरीजों (पुरुष 256, महिला 289) का उपचार किया गया।
* गायनी विभाग में 107, फिजिशियन में 126, बाल रोग विभाग में 91, अस्थि रोग विभाग में 83, सर्जरी विभाग में 67, नेत्र विभाग में 65, ईएनटी विभाग में 30, दंत चिकित्सा विभाग में 22 तथा आयुष ओपीडी में 67 मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।
* 131 व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 15 उच्च रक्तचाप, 15 मधुमेह एवं 2 ओरल कैंसर के संभावित मामलों की पहचान की गई।
* 125 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा 280 एबीएचए आईडी एवं 15 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
* प्रयोगशाला में 168 विभिन्न जांचें (एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, आरबीएस एवं थूक जांच) की गईं।
* एक्स-रे (92), चेस्ट एक्स-रे (80), अल्ट्रासाउंड (59) एवं ईसीजी (4) सहित विभिन्न डायग्नोस्टिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
* इसके अतिरिक्त टीकाकरण, आरकेएसके परामर्श, परिवार नियोजन, एसटीआई/आरटीआई, निक्षय मित्र, दिव्यांगजन एवं प्लास्टर सेवाएं भी प्रदान की गईं।


