उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून में बड़ी वारदात टली, सुनील राठी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस ने राजधानी में बड़ी आपराधिक वारदात को नाकाम करते हुए कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार बदमाश काली स्कॉर्पियो-एन कार में सवार होकर सहस्रधारा रोड की ओर किसी प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी व विवादित जमीन की रकम वसूलने जा रहे थे।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गैंग के जरिए देहरादून में रंगदारी और हत्या की साजिश रच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को दबोच लिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भानु चौधरी निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) और पारस निकासी निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पारस पहले कुख्यात संजीव जीवा गैंग से जुड़ा रहा है। जीवा की मौत के बाद वह सुनील राठी के संपर्क में आया था।

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और संभावित साजिशों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button