उत्तराखंडराजनीती

राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए खुशखबरी, कैबिनेट में पहुंचेगा नौकरी का प्रस्ताव

देहरादून। प्रदेश में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेताओं को सीधे नौकरी देने का प्रस्ताव 25 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में लाया जा सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आउट ऑफ टर्न नौकरी का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश करने का आश्वासन दिया है।

खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पिछले वर्ष आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया था।

नई खेल नीति में प्रावधान

राज्य सरकार की नई खेल नीति में राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत 243 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में समायोजित किया जाना है।

हालांकि राष्ट्रीय खेलों को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पदक विजेताओं को अब तक नौकरी नहीं मिल पाई है। विभाग की ओर से प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन यह लंबे समय से लंबित है।

अब 25 फरवरी की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर निर्णय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button