
चंपावत/लोहाघाट। मां पूर्णागिरि मेला के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ठुलीगाड़ पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर मेले का शुभारंभ किया।
पूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लोहाघाट के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वह कार से छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे और निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्टेडियम का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक होली के रंगों की झलक देखने को मिलेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम को छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड से ऊधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।



