उत्तराखंड

बागेश्वर में सुबह महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद में शुक्रवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का समय सुबह 07:48:37 बजे दर्ज किया गया, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हल्की दहशत देखने को मिली।

भूकंप का केंद्र 30.05 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.05 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

प्रशासन अलर्ट, हालात पर नजर

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप के बाद से ही प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक जनपद के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं।

अफवाहों से दूर रहने की अपील

प्रशासन की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी असामान्य स्थिति या नुकसान की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है।

सभी तहसीलों से क्षति की सूचना नहीं

जिले की सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल भूकंप से किसी भी प्रकार की क्षति की पुष्टि नहीं हुई है। स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button