
देहरादून: संत रविदास जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा डीएल रोड से शुरू होकर बेनी बाजार, ओरिएंट चौक, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, कनक चौक और सर्वे चौक से होकर वापस डीएल रोड पहुंचेगी।
दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली इस यात्रा के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
डायवर्जन प्लान लागू
बहल चौक से सर्वे चौक की ओर आने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।
सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से मोड़ा जाएगा।
बहल चौक पहुंचने पर रोजगार तिराहा के रास्ते वाहन भेजे जाएंगे।
ग्लोब चौक पर पैसिफिक तिराहा से आने वाले वाहनों को बेनी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
घंटाघर पर ओरिएंट चौक और दर्शनलाल चौक से आने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार मोड़ा जाएगा।
राजा रोड पहुंचने पर प्रिंस चौक से तहसील जाने वाला ट्रैफिक चंदन नगर भेजा जाएगा।
तहसील चौक पर द्रोण कट से आने वाले वाहनों को आईजी कट होकर दून चौक भेजा जाएगा।
प्रशासन की अपील
प्रशासन और यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने।



