उत्तराखंडसंस्कृति

उत्तराखंड में ‘छोटा अमरनाथ’ बनेगा नया तीर्थ पर्यटन केंद्र, 17 करोड़ से विकसित होंगी सुविधाएं

चमोली : देवभूमि उत्तराखंड में अब श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ की तरह प्राकृतिक बर्फ के शिवलिंग के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। सीमावर्ती चमोली जिले की नीती घाटी में स्थित टिम्मरसैंण महादेव की गुफा, जिसे ‘छोटा अमरनाथ’ भी कहा जाता है, अब बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ तीर्थ और पर्यटन का नया केंद्र बनने जा रही है।

समुद्र तल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा में सर्दियों के दौरान प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग बनता है। फरवरी के अंत तक शिवलिंग के पूर्ण आकार लेने पर यहां यात्रा शुरू होती है। इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार की ओर से करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

नीती गांव से लगभग दो किलोमीटर की पैदल दूरी पर स्थित इस गुफा तक पहुंचने वाले मार्ग को चौड़ा किया गया है, साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत लकड़ी की रेलिंग भी लगाई गई है। गुफा के अंदर जहां शिवलिंग के दर्शन होते हैं, वहां आंगन को भी चौड़ा किया गया है, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालु सुरक्षित दर्शन कर सकें।

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि नीती गांव के पास पार्किंग, सूचना केंद्र और ध्यान केंद्र का निर्माण भी कराया जा रहा है। उनका कहना है कि इन सुविधाओं के विकसित होने से टिम्मरसैंण महादेव में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और जोशीमठ समेत आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां भी तेज होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button