उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

चंद्रमणि श्मशान घाट के पास नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। चंद्रमणि श्मशान घाट के समीप गंदे नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button