उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

होली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने को दून अस्पताल तैयार,बढ़ाई गई डॉक्टरों की तैनाती

देहरादून: आगामी होली के त्योहार को देखते हुए दून अस्पताल की इमरजेंसी को तीन दिन के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती

दून अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने इमरजेंसी में सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, नेत्र, त्वचा और मेडिसिन विभागों के डॉक्टरों की अतिरिक्त तैनाती करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभागाध्यक्षों को अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करने और सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इमरजेंसी में संसाधनों की उपलब्धता

इमरजेंसी प्रभारी को भी दवाइयों, स्टाफ और अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को कोई परेशानी न हो। प्रशासन ने कहा कि यह कदम त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की बाधा से बचाने के लिए उठाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button