
IIA देहरादून चैप्टर के नए चेयरमैन बने अंशुमन गोयल, कैबिनेट मंत्री खजान दास रहे मुख्य अतिथि
देहरादून
संवाददाता : संदीप गौड़
उत्तराखंड : देहरादून -: 29 अगस्त 2026:
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), देहरादून चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में MSME एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्योग–सरकार समन्वय तथा उद्यमियों के लिए बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री खजान दास जी, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार रहे। वहीं अनुपम द्विवेदी जी, जॉइन्ट डायरेक्टर, इंडस्ट्रीज, उत्तराखंड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वहीं उत्तराखंड के पहाड़ों से पलायन रोकने पर सरकार का जोर – मंत्री खजान दास बोले, उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी गांवों की रौनक।
पलायन को बड़ी चुनौती बताते हुए मंत्री खजान दास ने कहा – युवाओं को पहाड़ में ही मिलेगा रोजगार।
उत्तराखंड में पलायन के मुख्य कारण:
1. रोजगार का अभाव: पहाड़ी जिलों में उद्योग और स्थायी रोजगार के साधन न होना सबसे बड़ा कारण। युवाओं को नौकरी के लिए दिल्ली, देहरादून, मुंबई जाना पड़ता है।
2. शिक्षा और स्वास्थ्य की कमी: गांवों में अच्छे स्कूल, कॉलेज, डिग्री कॉलेज और अस्पताल न होना। बेहतर भविष्य के लिए परिवार शहरों का रुख करते हैं।
3. खेती से घटती आय: छोटी जोत, जंगली जानवरों (बंदर, सुअर, बाघ) से फसल को नुकसान, सिंचाई की कमी और बाजार तक पहुँच न होने से खेती घाटे का सौदा।
4. सड़क और कनेक्टिविटी: जैसे सारीगाड़-कण्डारी जैसे मार्गों का बार-बार बंद होना, इंटरनेट और परिवहन की दिक्कत से गांव अलग-थलग पड़ जाते हैं।
5. प्राकृतिक आपदाएं: भूस्खलन, अतिवृष्टि, बादल फटना और जोशीमठ जैसे भू-धंसाव के कारण लोग असुरक्षित महसूस करते हैं।

इसीलिए सरकार अब CM स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज जैसे प्रोजेक्ट से पहाड़ में ही रोजगार पैदा करने पर फोकस कर रही है, ताकि युवाओं को पलायन न करना पड़े।
कार्यक्रम के दौरान IIA उत्तराखंड के स्टेट चेयरमैन तरुण गोयल जी द्वारा अंशुमन गोयल को चेयरमैन, IIA देहरादून चैप्टर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही तरुण गोयल जी द्वारा IIA उत्तराखंड की नई स्टेट टीम की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर पूर्व देहरादून चैप्टर चेयरमैन श्री अर्चित डावर जी के योगदान की सराहना की गई। डावर अब गढ़वाल डिवीज़नल चेयरमैन के रूप में IIA की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नई IIA देहरादून चैप्टर टीम:
* चेयरमैन : अंशुमन गोयल
* वाईस चेयरमैन : सपन गुप्ता
* वाईस चेयरमैन : पर्व मित्तल
* सेक्रेटरी : संयम वर्मा
* ट्रेअसुरेर : सिद्धार्थ खंडेलवाल
नई टीम की घोषणा करते हुए श्री अंशुमन गोयल ने कहा कि देहरादून चैप्टर का फोकस सदस्य सहभागिता, सुविधा एवं मार्गदर्शन, नेटवर्किंग, व्यवसायिक विकास तथा उद्योग–सरकार समन्वय को मजबूत करने पर रहेगा।
उन्होंने कहा कि IIA का उद्देश्य उद्योगों एवं उद्यमियों को मार्गदर्शन, सहयोग, नेटवर्किंग और विकास के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योग एवं सरकार के बीच एक मजबूत और रचनात्मक सेतु के रूप में कार्य करना है।
कार्यक्रम में DIC एवं डायरेक्टरेट ऑफ़ इंडस्ट्रीज के सहयोग की सराहना की गई तथा उद्योग एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय को उत्तराखंड के MSME इकोसिस्टम के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में IIA देहरादून चैप्टर की नई टीम ने “मजबूत MSMEs, मजबूत उद्योग, मजबूत उत्तराखंड” के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।



