उत्तराखंड

सीएम धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट, भारतीय क्रिकेट में योगदान की सराहना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान, खेल के प्रति समर्पण और शानदार उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी और शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व क्रिकेट में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका खेल जीवन संघर्ष, मेहनत, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरभजन सिंह की खेल उपलब्धियां और क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से न केवल भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी है।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी और हरभजन सिंह के बीच खेल सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button