उत्तराखंडराजनीतीसामाजिक

22 राज्यों में शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, उत्तराखंड भी हुआ शामिल

उत्तराखंड: भारत के निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने जानकारी दी है कि दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल माह से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण की तैयारी को लेकर संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण करें।

इन राज्यों में होगा एसआईआर

अप्रैल में जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर प्रस्तावित है, उनमें उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा और तेलंगाना शामिल है।

पहले और दूसरे चरण की स्थिति

आयोग पहले चरण में बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। वहीं दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्य जारी है। दूसरी ओर, असम में एसआईआर के बजाय मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य 10 फरवरी को पूरा कर लिया गया है।

निर्वाचन आयोग का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button