उत्तराखंडस्वास्थ्य

पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल, रेफर में देरी और एंबुलेंस फेल, महिला की मौत के बाद हंगामा

श्रीनगर: जिला अस्पताल से समय पर इलाज और बेहतर सुविधा न मिलने के कारण एक बार फिर स्वास्थ्य तंत्र की बड़ी चूक सामने आई है। नगर पालिका में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत रेखा देवी की रेफर में देरी और एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से रास्ते में मौत हो गई।

गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर रेखा देवी को जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर करने में करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई। इसके बाद जो एंबुलेंस दी गई, वह बेहद खराब हालत में थी। सफर के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया, जिससे महिला की हालत और बिगड़ गई और उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल गेट पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि महिला का इलाज हाइपरटेंशन और शुगर के लिए चल रहा था। 21 जनवरी को हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी गई थी। गुरुवार रात गंभीर स्थिति में रेफर किया गया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button