उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी, मैदानों में सूखा रहेगा आसमान

उत्तराखंड मौसम: शनिवार को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विशेष रूप से प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि यह सिलसिला चार फरवरी तक जारी रह सकता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। पांच फरवरी से मौसम साफ होने और ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

शुक्रवार को मौसम साफ रहने और तेज धूप खिलने के कारण प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार धूप की वजह से रात के पारे में भी वृद्धि हुई है, जिससे ठंड का असर कुछ कम महसूस किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button