
मसूरी : मसूरी क्षेत्र में केम्प्टी फॉल रोड के लैंडस्लाइड होने के कारण प्रशासन ने मार्ग पर यातायात डायवर्ज़न का विस्तृत प्लान जारी किया है। छोटे और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
छोटे वाहनों के लिए डायवर्ज़न
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले छोटे वाहनों को लाइब्रेरी चौक → स्प्रिंग रोड → काला चौक → हरनाम रोड → जीरो प्वॉइंट मार्ग से अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।
केम्प्टी से देहरादून आने वाले छोटे वाहन जीरो प्वॉइंट → कम्पनी बाग रोड → हाथीपांव → गज्जी बैण्ड मार्ग से आगे बढ़ेंगे।
हरनाम रोड से काला चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
पर्यटकों की बसों के लिए
पर्यटकों की बसों को केवल क्रिंगेग पार्किंग स्थल तक जाने की अनुमति होगी। वहां से पर्यटक छोटे वाहनों से अपने स्थलों तक पहुंच सकेंगे।
भारी वाहनों के लिए डायवर्ज़न
यमुनापुल से मसूरी/देहरादून आने वाले भारी वाहनों को विकासनगर मार्ग से भेजा जाएगा।
देहरादून से केम्प्टी जाने वाले भारी वाहन सहसपुर → विकासनगर मार्ग से जाएंगे।
उत्तरकाशी जाने वाली बसें
देहरादून से उत्तरकाशी जाने वाली बसों को सुवाखोली-वेकलिपिक मार्ग का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन ने कहा है कि इस योजना का उद्देश्य सड़क बंद होने की स्थिति में यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित रखना है। पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों से मार्ग का पालन करने की अपील की गई है।



