उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड के पहाड़ों में फिर बदला मौसम, आज भी बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम के बिगड़ने का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिला। मैदानों में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड का अहसास बना रहा और तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को भी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा और हिमपात हो सकता है।

केंद्र के मुताबिक प्रदेश के 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है।

प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button