उत्तराखंडपर्यटनसंस्कृति

दिव्य-भव्य होगा हरिद्वार कुंभ 2027, केंद्र से ₹500 करोड़ जारी: सीएम धामी

उत्तराखंड। पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेला दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि कुंभ की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन और मेला प्रशासन सभी तैयारियों में जुटे हैं। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से अतिरिक्त सहयोग का अनुरोध किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार दौरे पर आ रहे हैं और नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री के मार्गदर्शन में कुंभ मेले का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा।

उत्तराखंड का दशक’ बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की संकल्पना के अनुरूप इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।

चारधाम यात्रा होगी सुगम और सुरक्षित

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की ‘लाइफलाइन’ है। यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पिछले वर्ष यात्रा समाप्त होते ही अगली यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। हितधारकों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं और सुझावों के आधार पर व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button