उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 एएसपी और 7 डीएसपी के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड गृह विभाग ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 7 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के तबादले कर दिए हैं। इनमें से 11 एएसपी के तबादले हाल ही में डीएसपी से एएसपी पदोन्नति के बाद किए गए हैं।

एएसपी स्तर पर हुए प्रमुख तबादले

शाहजहां अंसारी – पुलिस मुख्यालय से यातायात निदेशालय
जोधराम जोशी – टिहरी से उप सेनानायक पीएसी हरिद्वार
राजन सिंह – पुलिस मुख्यालय से एएसपी पीएसी मुख्यालय
कमला बिष्ट – सीआईडी हल्द्वानी से एएसपी ट्रेनिंग, पुलिस मुख्यालय

पदोन्नति के बाद नई तैनाती

दीपक सिंह – ऊधमसिंह नगर से टिहरी
विवेक कुमार – हरिद्वार से एसटीएफ
नरेंद्र पंत – हरिद्वार से इंटेलीजेंस हल्द्वानी
जूही मनराल – इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय
अंकुश मिश्रा – इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय (अपराध एवं कानून व्यवस्था)

अन्य एएसपी तबादले

पूर्णिमा गर्ग – देहरादून से एएसपी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय
आशीष भारद्वाज – आईआरबी द्वितीय से सीआईडी मुख्यालय
अविनाश वर्मा – मुख्यमंत्री सुरक्षा से मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा
दीपशिखा अग्रवाल – नैनीताल से विजिलेंस हल्द्वानी
शांतनु पाराशर – एसडीआरएफ में ही उप सेनानायक
अनुषा बडोला – एटीसी हरिद्वार में ही उप सेनानायक बनी रहेंगी।

डीएसपी स्तर पर हुए तबादले

वंदना शर्मा – चंपावत से देहरादून
योगेश चंद – इंटेलीजेंस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय
ओशिन जोशी – टिहरी से सीआईडी सेक्टर देहरादून
भास्कर लाल शाह – देहरादून से विधानसभा सुरक्षा
मनोज के असवाल – देहरादून से इंटेलीजेंस मुख्यालय
बलवंत सिंह रावत – इंटेलीजेंस मुख्यालय से अल्मोड़ा
गोपाल दत्त जोशी – अल्मोड़ा से इंटेलीजेंस मुख्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button