उत्तराखंड

मौसम अलर्ट: हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट, पहाड़ों में शीतलहर

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ी इलाकों में शीतलहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और चंपावत जिलों के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों पहले हुई बर्फबारी के चलते पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button