
स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में किया अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ
देहरादून। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रायपुर में एक राज्य के माननीय स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल द्वारा नई अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल जी, टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी उपस्थित रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में अल्ट्रासाउंड की नई मशीन के शुभारंभ से क्षेत्रीय जनता को एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी।
′
इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ निधि रावत, रायपुर चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ इंदु पाल, ओएनजीसी के सीजीएम श्री नीरज शर्मा और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुंदर खोलिया मौजूद रहे।



