
सौरव मैठाणी “लड़िक ब्वारी परदेसु मा बसिगे”गीत का विमोचन
दिनांक 31 मई 2025 उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभागार में यूके फिल्म स्टूडियो के बैनर तले प्रसिद्ध गायक सौरव मैठाणी के नए गीत “लड़िक ब्वारी परदेसु मा बसिगे” का विमोचन किया गया।
यह गीत उत्तराखंड में बढ़ते पलायन और परिवारों में सास-ससुर के प्रति हो रहे व्यवहार जैसे संवेदनशील विषयों पर आधारित है। गीत के बोल मालचंद बर्थवाल द्वारा लिखे गए हैं, संगीत और संगीत संयोजन नवी बर्थवाल ने किया है। निर्देशन विजय भारती ने संभाला, जबकि निर्माता की भूमिका मुकेश सती ने निभाई है।
गीत में अभिनय ग्रीस पहाड़ी, गीता गुसाईं, महेंद्र नवानी और खीता शाह द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोकप्रिय लोकगायक डॉ प्रीतम भरतवाण ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. के. पी. जोशी रहे। फिल्म जगत से रवि व्यास, धनराज शाह, सुषमा ब्यास, संजय भंडारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस भावनात्मक गीत को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली है। यूट्यूब पर अब तक इस गीत पर 500 से अधिक सकारात्मक टिप्पणियाँ आ चुकी हैं। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश है, जो लोगों को सोचने पर मजबूर करता है।