उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड में मौसम साफ, पहाड़ों में राहत तो मैदानों में बढ़ी गर्मी

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम खुलने लगा है। धूप खिलने से जहां पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिली है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का अहसास होने लगा है। बृहस्पतिवार को भी प्रदेशभर में कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला, जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।

दून का तापमान चार डिग्री ऊपर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक बढ़कर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री के साथ सामान्य बना रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में इसी तरह की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शुक्रवार को हल्के कोहरे की संभावना

शुक्रवार के मौसम को लेकर पूर्वानुमान है कि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों की बात करें तो 7 और 8 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके बाद 9 और 10 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button