उत्तराखंड

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय बैठक में अहम फैसले

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(बीएसपीएस) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन बीएसपीएस के संस्थापक शाहनवाज हसन ने किया। बैठक में संगठन के संविधान/नियमावली, आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नई राष्ट्रीय कमेटी वर्ष 2025-2027 के गठन, बंगाल, बिहार, छगत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड कमेटी का विस्तार/पूनर्गठन एवं राज्य प्रभारियों की नियुक्ति एवं दायित्व को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बीएसपीएस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन ३० अप्रैल को झारखण्ड के कोडरम जिला में कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोडरमा में रखने का प्रस्ताव झारखण्ड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सलूजा एवं संजीव समीर द्वारा रखा गया जिस पर राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्रा की सहमति के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने अपनी सहमति प्रदान की। छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल राज्य इकाई का प्रभार राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा, बिहार एवं झारखण्ड का प्रभार राष्ट्रीय सचिव चंदन मिश्रा को सौंपने का प्रस्ताव बीएसपीएस संस्थापक शाहनवाज हसन द्वारा रखा गया जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने अपनी सहमति प्रदान की। बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी का विस्तार नए राज्य प्रभारियों की सहमति लेकर करने का निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने दिया।

पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया जिसमें शैलेश्वर पांडा, बानीब्रत करार, शुभेंदु चटर्जी, स्वप्न करार, शुभाशीष पॉल, मनोज शाह एवं अवधेश कुमार शामिल हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गंगेश द्विवेदी एवं राष्ट्रीय सचिव सुखनंदन बंजारे को ३० अप्रैल से पूर्व प्रदेश कमेटी का विस्तार करने का प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा ने निर्देश दिया है। बिहार एवं झारखण्ड प्रदेश इकाई के प्रभारी चंदन मिश्रा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुमार निशांत को बिहार इकाई की बैठक जल्द बुलाने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रीय सचिव डॉ नवीन आनंद जोशी, चंदन मिश्र, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष वीरभद्र राव एवं केरल से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश उन्नथन को समाचार पत्रों से जुड़े RNI, PIB एवं GST से संबंधित मामलों को मजबूती से रखने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री के समक्ष मजबूती से रखने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अधिकृत किया है, वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के लिए संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन को अधिकृत किया गया है।

दक्षिण भारत में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश उन्नथन को केरल, तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चन्द्रवीर गायत्री को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जम्मू कश्मीर एवं नॉर्थ ईस्ट में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एस एस नसरीन को प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजस्थान में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आर के जोशी, राजेंद्र शर्मा को संयुक्त रूप से सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।

गोवा एवं महाराष्ट्र में संगठन के विस्तार के लिए श्रीकांत कानीतकर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश का प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संजय पाण्डेय को बनाया गया है। डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली के पत्रकार धर्मवीर जारवार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा का प्रभारी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नवीन पाण्डेय को नियुक्त किया गया है, श्री नवीन पाण्डेय हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदु बंसल के साथ हरियाणा में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button