डॉ. नीतीश कांबोज: लेजर डेंटिस्ट्री में भारत के पहले MSC लेवल-2 डिग्री धारक को किया गया सम्मानित

डॉ. नीतीश कांबोज: लेजर डेंटिस्ट्री में भारत के पहले MSC लेवल-2 डिग्री धारक को किया गया सम्मानित
देहरादून: उत्तराखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन के तत्वाधान में देहरादून में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें दंत रोग विशेषज्ञ डॉ नीतीश कांबोज को सम्मानित किया गया। डॉ कांबोज ने कैथोलिक यूनिवर्सिटी रोम से द्विस्तरीय मास्टर डिग्री प्राप्त करने की उपलब्धि हासिल की है।
इस मौके पर बताया गया कि विश्वभर में महज दो जगहों पर ही लेजर डेंटिस्ट्री की इस हायर एजुकेशन के कोर्स उपलब्ध हैं। पहला पोलैंड में और दूसरा इटली की कैथोलिक यूनिवर्स्टी रोम में। इस डिग्री को एमएससी लेजर डेंटिस्ट्री लेवल टू के नाम से संचालित किया जाता है। लेजर डेंटिस्ट्री में यह विश्व की सबसे हायर एजुकेशन है। इसमें स्टूडेंट को थीसिस और क्लीनिकल केसेस प्रेजेंट करने पड़ते हैं, उनके अप्रूव होने के बाद ही विश्वविद्यालय से एमएससी लेवल तू की यह दो साल की डिग्री हासिल हो पाती है।
इस मौके पर एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा ने बताया कि उनके संगठन ने लक्ष्मी डेंटल लेज़र एवं इंप्लांट सेंटर, हरिद्वार रोड के संचालक दंत रोग विशेषज्ञ डॉ नीतीश कांबोज, को सम्मानित किया। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस डिग्री को प्राप्त करने वाले डॉ नीतीश कांबोज पूरे भारत वर्ष के पहले दंत चिकित्सक हैं।
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के जाने माने न्यूरोसर्जन डॉ महेश कुड़ियाल ने कहा कि डॉ नीतीश कांबोज हर वक्त मेडिकल साइंस में तकनीक के बढ़ते अपडेटेशन को लेकर बेहद सक्रिय रहते हैं। यही वजह है कि आज वे देश में सबसे पहले डेंटिस्ट्री में लेज़र तकनीक का बड़े स्तर पर इस्तेमाल करने वाले विशेषज्ञता हासिल करने वाले दंत चिकित्सक बन गए हैं। उन्होंने कहा यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि डॉ कंबोज इसके लिए विदेश से हायर एजुकेशन लेकर आए हैं। मैं उनकी तकनीक को लेकर जागरूकता और उसके प्रति गहरी रुचि से बेहद प्रभावित रहता हूं। उन्होंने कहा कि लेजर का इस्तेमाल आने वाले समय में लोगों की आम स्वास्थ्य जरूरत का हिस्सा बनने वाला है। जिसकी आज की ये शुरुआत आगे मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने डॉ काम्बोज को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके द्वारा लेज़र तकनीक को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग देने की बात कही।
इस मौके पर मौजूद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य आंदोलकारी रविंद्र जुगरान ने भी डॉ नीतीश कांबोज की इस आधुनिक तकनीक आधारित शैक्षिक डिग्री पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डॉ कंबोज अपने मरीजों को उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे वे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
जुगरान ने कहा दांतों की समस्या को आमतौर पर गंभीरता से नहीं लिया जाता और समस्या आने पर इसे दांत दर्द, दर्द निवारक दवा, दांत निकालन और लगाने तक ही समझा जाता है। जबकि इसके लिए बचपन से बच्चों को बेहद जागरूक करने की जरूरत है। आज दुनिया में विज्ञान ने मेडिकल साइंस को पूरी तरह से बदल दिया है। ऐसे में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जो यह नई तकनीक आई है उसका फायदा आम लोगों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा राज्य में दंत चिकित्सा को सरकारी स्तर पर भी मजबूत करने की जरूरत है। जिसके लिए वे राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग से भी परामर्श करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुमिता प्रभाकर ने कहा वे खुद लेजर तकनीक का उपयोग कर रही है। डॉ प्रभाकर ने कहा कि लेजर तकनीक चिकित्सा सेवा का प्रमुख अंग बन रहा है।
हालांकि भारत में इसका उपयोग कम है, लेकिन देश में इन मशीनों का निर्माण होने पर यह आम लोगों की स्वास्थ्य सुविधा का अहम हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा जी तरह से डॉ कांबोज इस लेज़र तकनीक को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, वह बेहद तारीफ ए काबिल है।
इस मौके पर वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ जे डी एस राणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल आलोक एवं डॉ पुनीत त्यागी ने कहा कि उन्होंने देखा है कि डॉ कंबोज नई खोज या अनुसंधान को लेकर बेहद सजग रहते हैं। इसीलिए वे अपने मरीजों को ओरल संबंधी बीमारियो को लगातार आगाह करते हैं। यही वजह है कि वे यहां से दंत चिकित्सा समस्याओं के इलाज के लिए इस अत्याधुनिक शिक्षा को हासिल करने के लिए विदेश गए। उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि उनकी यह लगातार अनुसंधानप्रियता नई खोज की दिशा में आगे बढ़ेगी। जिसका लाभ जल्द यहां के आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने डॉ कंबोज को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
सम्मान समारोह के अंत में डॉ नीतीश कांबोज ने विस्तार से दंत चिकित्सा में लेज़र तकनीक के फायदे के बारे में बताया। आयोजक संस्था के महामंत्री ने कहा कि दंत चिकित्सा के क्षेत्र में लेज़र तकनीक के अनेकों फायदों को उनकी एसोसिएशन आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करेगी।
इस समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पेटवाल,विवेक कंबोज, पंचशील नौटियाल, समीर रतूड़ी, मनमोहन जोशी और मेडिकल सर्विसेज एसोसिएश के जितेन्द्र बिजलवान, आनंद रमोला, शैलेन्द्र नेगी, मिनेश शर्मा राकेश धरनी, अतुल वर्मा,आयुष सिंह, लोकेश लोहानी, प्रमोद उनियाल, आशुतोष आदि मौजूद रहे।