उत्तराखंडराजनीती

सीएम धामी ने होली के मौके पर चंपावत-खटीमा में किया जनता के साथ संवाद,किया मेले का उद्घाटन

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली के रंगों के बीच चंपावत और खटीमा का दौरा कर जनता के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मां पूर्णागिरी धाम मेले का उद्घाटन किया और मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जनता को जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने पार्किंग, पेयजल और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

जनता के बीच उत्साह और आस्था

मुख्यमंत्री ने काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव में भी भाग लिया और स्थानीय जनता से बातचीत की। उनका क्षेत्रीय जनता के प्रति आत्मीय रवैया और लगातार लोगों के बीच जुड़ाव का प्रयास भी नजर आया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति और आस्था केंद्रों के संरक्षण व विकास की योजनाओं पर कांग्रेस के रवैये को भी निशाने पर रखा। खटीमा उनका गृह क्षेत्र होने के कारण यहां उनका जनता के साथ जुड़ाव विशेष रूप से देखने को मिला।

यह दौरा राज्य की आस्था और विकास दोनों ही मोर्चों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button