उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोकदल महानगर कार्यकारिणी का गठन: अभिनव त्यागी बने कार्यालय प्रभारी

राष्ट्रीय लोकदल महानगर कार्यकारिणी का गठन: अभिनव त्यागी बने कार्यालय प्रभारी

राष्ट्रीय लोकदल महानगर देहरादून विस्तार कार्यक्रम

देहरादून। राष्ट्रीय लोकदल महानगर कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए महानगर अध्यक्ष गोविंद वाधवा द्वारा प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री की मौजूदगी में महानगर कार्यकारिणी का गठन कर विभन्न पदों के मनोनय पत्र जारी किये। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महासचिव अनुपम खत्री ने इंजिनियर अभिनव त्यागी को कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर प्रेस वार्ता सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव व मुख्य प्रवक्ता अनुपम खत्री ने कहा कि “जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत ने राजेंद्र पन्त को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उत्तराखंड की बागडोर सौंपी है तब से लगातार रालोद विस्तार कर रहा है और उत्तराखंड में हर जाति वर्ग से लोग रालोद से जुड़ रहे हैं। निकाय चुनाव को लेकर दल बहुत गंभीरता से काम कर रहा है। निश्चित ही चुनाव में रालोद अपनी ताल ठोकेगा।”

रालोद के महानगर अध्यक्ष गोविन्द वाधवा उर्फ़ गोविन्द हिंदुस्तानी ने महानगर का विस्तार करते हुए, कई कार्यकर्ताओं को पदधारी बनाया जिसमे महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सहानी और महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चे की बागडोर शाहीन परवीन (मुन्नी) को सौंपी; इसके साथ ही महानगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार गहलोत; महानगर सचिव लवली जोशी; वार्ड 78 से दामोदर सैनी; वार्ड 34 से प्रीति गुप्ता और वार्ड 66 से सुरेश पाल वार्ड अध्यक्ष बनाये गए।

कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए गोविन्द वाधवा ने स्व० चौधरी चरण सिंह के आदर्शो पर चलने की नसीहत देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और अपनी नई टीम को शुभकामनायें दी और मीडिया के माध्यम से सन्देश दिया कि देहरादून में जनता के हितों के लिए रालोद महानगर टीम हर वर्ग जाति के लोगों की आवाज बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button